अपनी मां के साथ टॉपर पुष्पांजलि कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
बांका जिले के रहने वाली हैं पुष्पांजलि
पुष्पांजलि मूल रूप से रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सिंहनान स्थित भगवानपुर स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई की, जहां से उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा भगवानपुर स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता सिंधु देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का घर पर लगातार आना-जाना लगा हुआ है और सभी लोग मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट...
एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। इस वर्ष 2026 की मेरिट लिस्ट में कुल 14 मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, जिनमें से 8 केवल छात्राएं हैं। इस वर्ष कुल 81.79% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, पिछले बार 2026 में कुल छात्रों का पास प्रतिशत 82.11% था। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सफल छात्रों को बधाई दी है।