बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक की रिजल्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 81 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। किशनगंज में शाद नकी ने कुल 476 अंक लाकर बिहार में टॉप-10 रैंक में जगह बनाई है। इंजीनियर बनकर समाज सेवा करना चाहता है टॉपर।
बता दें कि किशनगंज से शाद नकी जिला टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर भी हैं। टॉपर शाद नकी की उम्र 15 साल है। उनके पिता का नाम नाहिद आलम, मटियारी निवासी है। शाद के पिता पेशे से एक फेरी वाले हैं, जो किराना सामान को घूम-घूमकर बेचते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
IIT की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने की चाहत...
टॉपर शाद आलम ने बताया कि वो अब इंटरमीडिएट में मैथ स्ट्रीम से पढ़ना चाहते हैं। साथ ही आगे आईआईटी की पढ़ाई कर वो इंजीनियर बनना चाहते हैं। शाद की टॉप की खबर सुनते ही परिवार वालों के साथ इलाके के लोग काफी खुश हैं और शाद को जमकर बधाई दे रहे हैं।
किशनगंज में टॉप-3 का नाम...
- शाद नकवी, जिन्होंने 476 अंक लाकर पहले जिला टॉपर बने हैं। जो रसल हाईस्कूल बहादुरगंज के छात्र रहे।
- संजीदा अंजुम ने 475 अंक लाकर दूसरे जिला टॉपर के लिस्ट में खुद को शामिल की है। जो UHS चकला घाट की छात्रा रही।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेश्वर के छात्र राजा कुमार सिन्हा ने 470 अंक प्राप्त कर तीसरे जिला टॉपर में शामिल हुए हैं। जो कि UHS चकला घाट के छात्र रहे।