फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'माता सीता पार लगाएंगी बिहार चुनाव में हमारी नैया'- दिलीप जायसवाल पहले बोले, फिर विकास पर आए

Sun, 13 Jul 2025 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवा ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता पुराने रिकॉर्ड को देखकर ही खुश हो रही है। उन्हें इस बार भी जनता करारा जवाब देगी। आज भी वह लोग वहीं के वहीं हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने माता सीता और भगवान श्रीराम का भी जिक्र किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सीतामढ़ी के पुरौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बनाने जा रही है। इसलिए भगवान राम और माता सीता एनडीए और भाजपा का नैय्या पार लगाएगी। 

विज्ञापन


दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा कि कि आगामी चुनाव में दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है जनता विकास को देखती है। जनता जात-पात और छोटे-छोटे बातों को न देखकर विकास को देखती है। हमलोगों ने वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांग भाई, विधवा बहनों के लिए पेंशन की राशि 400 से 1100 कर दिया। यह सब बिहार की जनता देख रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें