फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Chaudhary BJP : बिहार भाजपा अध्यक्ष का नाम सुनकर राबड़ी बोलीं- बनिया से मन भरा तो महतो को बनाया

Thu, 23 Mar 2023 01:35 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics : बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई देने से पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक लाइन की प्रतिक्रिया दी- "बनिया लोग से मन भर गया है तो अब महतो लोग से मन भरना है।" दरअसल, सम्राट की जाति पर ही आज बहस गरम है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को बधाई देने से पहले क्या बोला, जानिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जाति नहीं जाती- यही सच है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए सम्राट चौधरी की जाति और आगामी चुनाव में वोटों पर इसके प्रभाव पर कुछ ही घंटे में इतनी बहस छिड़ गई कि विधानमंडल परिसर के अंदर और सोशल मीडिया पर प्रभाव दिखने लगा। इसका असर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी दिखा। भाजपा के नए अध्यक्ष को बधाई देने से पहले उन्होंने इस बारे में एक लाइन की प्रतिक्रिया दी- "बनिया लोग से मन भर गया है तो अब महतो लोग से मन भरना है।"

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें