फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कर्पूरी के लिए तेजस्वी यादव ने मांगा भारत रत्न, भाषण से पहले बापू सभागार में राजद नेता बेसुध हो गिरे

Fri, 17 Feb 2023 04:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tejashwi Yadav RJD Bihar : पटना के बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाषण का इंतजार कर रहे राजद के एक नेता अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें PMCH ले जाया गया है।
विज्ञापन
बापू सभागार से निकालकर लाया गया तो नेता के मुंह से झाग आ रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने, लोकतंत्र को खत्म करने और धर्म-जाति के आधार पर विद्वेष को बढ़ावा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से हम भाजपा को गद्दी से उतार चुके हैं और अब हमें देश से भाजपा को हटाना है। इसके लिए राजद के नेताओं-कार्यकर्ताओं को आम लोगों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। तेजस्वी के भाषण से पहले उस समय बापू सभागार में अफरातफरी मच गई, जब पटना के ग्रामीण क्षेत्र से आए राजद के एक स्थानीय नेता बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें आननफानन में टांगकर बाहर लाया गया और फिर कार में लादकर PMCH ले जाया गया। मुंह से झाग निकलने को लेकर कई तरह की बात कही जा रही है। पीएमसीएच में मरीज की जांच हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें