बिहार में पांच और कंपनियों के 11 नूडल्स ब्रांड पर रोक लगा दी गई है। 1 सितंबर तक इनकी ख़रीद-बिक्री, दुकानों में भंडारण और प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी। इसके पहले बिहार ने 5 जून को मैगी नूडल्स पर रोक लगा दी थी।
जिन पांच कंपनियों के नूडल्स ब्रांड पर रोक लगाई गई है वो हैं हिंदुस्तान यूनीलीवर, ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन कंज्यूमर हेल्थ केयर, कैपिटल फूड्स प्राइवेट, इंडो निस्सिन फूड्स और आईटीसी लिमिटेड। ये ब्रांड्स हैं नॉर मसाला नूडल्स, फूडल्स मल्टी ग्रेन आटा मसाला, चिंग्स मंचूरियन और वेज हक्का नूडल्स, टॉप रैमन और यप्पी नूडल्स।
राज्य सरकार ने इन कंपनियों से बाज़ार में मौजूद प्रतिबंधित नूडल्स के स्टॉक को वापस मंगाने को भी कहा है हालांकि कंपनियों को प्रतिबंधित अवधि के दौरान इन नूडल्स को गोदामों में रखने की इजाज़त होगी।