फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, करीब 35 लोगों के जलने की खबर, कई गंभीर

Sat, 29 Oct 2022 09:54 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्तूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्तूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

ऐसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा औरंगाबाद के शाहपुर इलाके में देर रात हुआ। घर में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर फट गया। दरअसल, छठ की वजह से काफी लोग घर में ही मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें