जिस धरती ने पाटलिपुत्र, वैशाली जैसा साम्राज्य दिया हो, दुनिया के अंदर भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाली बिहार की धरती को 15 साल पहले कांग्रेस और राजद की सरकार ने अराजकता और जंगलराज में बदलने का काम किया था: पश्चिमी चंपारण, बिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/GBsfJhTqgs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2020
भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। इससे पहले जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के छीने गांव में राजद प्रत्याशी व विधायक सरोज यादव के वाहन पर पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे। हमले में विधायक को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे। आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है। हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सासाराम में मतदान जारी है। गुब्बारों से सजे मतदान केंद्र में तापमान की जांच और हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
लखीसराय जिले के बालगुदर गांव के मतदाताओं ने चुनावों का बहिष्कार किया है। बूथ नंबर 115 के पीठासीन अधिकारी मोहम्मद इकरामुल हक ने कहा, 'ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया क्योंकि वे एक खेल के मैदान पर संग्रहालय के निर्माण का विरोध कर रहे हैं।'
तेजस्वी ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा कि मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गईं। बिहार सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की अनुमति किसने दी। तेजस्वी ने इस घटना की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।'
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुल 31,380 मतदान केंद्रों के लिए 31,380-31,380 इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया है।
औरंगाबाद के ढिबरा इलाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने दो विस्फोटक उपकरण बरामद किए औ उन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है।
मतदान से पहले सीआरपीएफ ने औरंगाबाद के धिब्रा इलाके में दो आईईडी बरामद किए थे। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
पहले चरण का मतदान जारी, गया में एक पोलिंग बूथ का नजारा।
गया के एक मतदान बूथ पर सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। कोरोना काल में ये देश में पहला बड़ा चुनाव हो रहा है।
लखीसराय में पोलिंग बूथ नंबर 168 पर ईवीएम में खराबी आई है।
बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू।
मुंगेर में मतदान की तैयारियां, कुछ देर में शुरू होगा मतदान
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- पहले चरण का मतदान कुछ देर में शुरू होगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
गया और लखीसराय में एक मतदान केंद्र का नजारा।
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले गया में ईवीएम और वीवीपैट इकट्ठा करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों और लगभग 18,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।