फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020ः लोजपा की बैठक व जदयू की रैली से गरमाएगा माहौल

Mon, 07 Sep 2020 05:17 AM IST
संजीव कुमार झा नीरज सहाय, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार और चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सभी प्रमुख दलों और गठबंधनों की सक्रियता बढ़ गई है। कोरोना के कारण चुनाव को लेकर जो असमंजस की स्थिति थी, अब वह समाप्त हो गई है। सोमवार को पटना और दिल्ली में महत्वपूर्ण रैली और बैठकें होने जा रही हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष पटना आ रहे हैं, तो अगले दिन मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी बिहार आ रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि नड्डा और फडणवीस प्रत्याशियों के नामों की औपचारिकता पूरी करेंगे। भाजपा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर मतदाताओं की सहानुभूति लेने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया है। सोमवार को ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस की वर्चुअल रैली होनी है तो उधर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संसदीय दल की बैठक भी सोमवार को दिल्ली में होनी है।

दरअसल जीतनराम मांझी के एनडीए में शामिल होने और लोजपा नेतृत्व पर हमलावर तेवर अपनाने के बाद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया का सबको बेसब्री से इंतजार है। चिराग पासवान फिलहाल मौन हैं, लेकिन संकेतों में किसी नए फैसले का एहसास करा रहे हैं।
विज्ञापन


देखना होगा कि संसदीय दल की बैठक में लोजपा एनडीए में रहने या उससे बाहर आने को लेकर कोई फैसला करती है या नहीं। कोरोना पर राज्य सरकार पर चिराग के बयानों से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें