कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार में पहला बड़ा चुनाव है। चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। इस बार 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक तीन फेज में चुनाव होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। 7.29 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन इस बार का चुनाव पिछले चुनाव से काफी अलग होने जा रहा है और इसका कारण कोरोना वायरस है।
कोरोना काल में होने जा रहे इस चुनाव में पिछले चुनाव की तरह बड़ी-बड़ी रैलियां, रोड शो, नेताओं का भीड़ के साथ घर-घर जाकर प्रचार करना, ये सब नहीं दिखेगा। पोलिंग बूथ पर भी वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें नहीं दिखेंगी, क्योंकि इस बार एक पोलिंग बूथ पर 1500 की बजाय 1000 वोटरों को ही बुलाया जाएगा और यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी।
कोरोना काल में ही बिहार में विधानसभा चुनाव है, इसलिए चुनाव आयोग ने कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। आइए जानते हैं चुनाव को लेकर क्या हैं दिशानिर्देश:-
पोलिंग बूथ पर ऐसी होगी व्यवस्था
कोरोना पॉजिटिव वोटर कैसे दे सकेंगे वोट?
चुनाव प्रक्रिया में शामिल कर्मियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान