फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: 20 सितंबर तक चुनाव की तारीख का एलान संभव, 2-3 चरणों में हो सकता है मतदान

Fri, 21 Aug 2020 01:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान सितंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक 20 सितंबर को चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। हालांकि पहले ऐसा माना जा रहा था कि कोविड-19 की वजह से विधानसभा के चुनाव टाले जा सकते हैं।

विज्ञापन



इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो-तीन चरणों में हो सकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आयोग अलग बूथ बनाने पर विचार कर रहा है। इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम में कहा था कि चुनाव की तारीखों का एलान सितंबर तक हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक बूथ पर भीड़ ना बढ़े इसके लिए 50 फीसदी बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले साल पूरे राज्य में 72,000 बूथ बनाए गए थे और इस बार डेढ़ लाख से ज्यादा बूथ तैयार किए जा सकते हैं। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि एक बूथ पर एक समय में 1,000 से ज्यादा लोग ना हो।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव के लिए राजनैतिक दल चुनावी सभाएं और दौरे तो करेंगे लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है। चुनाव आयोग की ओर से ही चुनावी सभा के लिए पहले से जगह तय की जाएंगी और इसे लेकर चुनाव आयोग दिशा निर्देश भी जारी करेगा।

इसके अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलग से बूथ तैयार किए जाएंगे, जिसमें मतदानकर्मी पीपीई किट पहनकर मतदान करने आएगा। हालांकि इस बात की पूरी कोशिश और व्यवस्था बनाई जाएगी कि मतदानकर्मी ईवीएम मशीन को हाथ ना लगा सके। मतदानकर्मा प्लास्टिक शीट के पीछे रहेंगे और बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें