फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020: कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- राजद नेतृत्व के पीछे रहकर बदलाव लाना संभव नहीं

Thu, 24 Sep 2020 08:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Upendra Kushwaha
विज्ञापन

बिहार में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में हर पार्टी राजनीतिक समीकरण साधने में लगी है। खासकर महागठबंधन में राजनीतिक उठापटक लगातार जारी है। जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) भी सीट शेयरिंग को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते नजर आ रही है।

विज्ञापन

 ताजा जानकारी के अनुसार आरएलएसपी की बैठक में महागठबंधन में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद नेतृत्व के पीछे रहकर राज्य में बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा कोई अहम मुद्दा नहीं है। इन सबसे ऊपर हमारे लिए बिहार के लोगों की भलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा नेतृत्व चाहती है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकाबला कर सके।
 

उन्होंने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि पार्टी ने मुझे अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब मैं बिहार के लोगों की भलाई के बारे में सोचकर अंतिम निर्णय लूंगा। हालांकि इस चर्चा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कुशवाहा भी  अपनी राह अलग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें