फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात-पात नहीं बिहार की जंग में ये हैं नए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर बार जात पात और विकास के नाम पर लड़े जाने वाले बिहार चुनावों में इस बार राजनीतिक दलों के बीच नई जंग होती दिख रही है। खासकर भाजपा और जेडीयू ने तो दो नए गीत ही लांच कर दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी का गाया गीत, 'इस बार बीजेपी, एक बार बीजेपी।। जात पात से ऊपर की सरकार चाहिए बिजली पानी हर द्वार चाहिए।।, सबका विकास सबका प्यार चाहिए, वापस गौरवशाली बिहार चाहिए।।'

वोटरों को लुभा रहा है तो जेडीयू भी इस मामले में कहां पीछे रहती और उसने भी इसकी काट के लिए बॉलीवुड सिंगर स्नेहा खनवलकर की आवाज में कुछ ऐसा ही गीत पेश कर दिया है। स्नेहा के गाए गीत 'फिर से एक बार हो, बिहार में बहार हो।। फिर से एक बार हो, नीतीशे एक बार हो।।' को भी काफी पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि ये दोनों गीत पूरे बिहार खासकर पटना की सड़कों और चौक चौराहों पर आपको हर समय बजते मिल जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के लिए मनोज तिवारी ने तैयार किया गीत

मनोज तिवारी बताते हैं कि उन्होंने यह गीत अपने दोस्त और मुंबई में बसे भोजपुर गीतकार प्रमोद पांडे की मदद से तैयार किया है। पांडे ने इस गीत को लिखा है तो इसे संगीत और आवाज मनोज तिवारी ने खुद दी है।

दिल्‍ली में तैयार किया गया यह गीत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसे बिहार चुनाव में इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। तिवारी का यह गीत अब अब परिवर्तन यात्रा बसों में बड़ी-बड़ी एलईडी की मदद से बजाया और दिखाया जा रहा है।

प्रचार के मामले में भाजपा की तर्ज पर ही चलने वाली जेडीयू ने भी जल्द ही इसकी काट ढूंढ निकाली। जेडीयू की तरफ से इसका मोर्चा संभाला नीतीश के सिपहसलार बने प्रशांत किशोर ने।
विज्ञापन

जेडीयू के लिए स्नेहा ने दी आवाज

लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार का जिम्मा संभालने वाले प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश का दामन थाम चुके हैं। उन्होंने ही इस गीत की काट के लिए गीतकार राजशेखर से एक गीत तैयार करवाया।

जिसे आवाज दी 'गैंग ऑफ वासेपुर' फेम बॉलीवुड सिंगर स्नेहा खनवलकर ने। मुंबई के अंधेरी स्टूडियो में तैयार हुआ यह गीत नीतीश कमार की तारीफ में कसीदे गढ़ता हुआ लिखा गया है।

खास बात ये है क‌ि भाजपा और जेडीयू के गीतों को आवाज देने वाले मनोज तिवारी और स्नेहा खनवलकर ने पूर्व में बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर के प्रसिद्ध गीत 'जियो हो बिहार के लाला' में एक साथ अपनी आवाज दी थी। उस दौरान इस गीत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें