फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुर में महिला को डायन बताकर बिजली के खंभे से बांधकर की पिटाई, आरोपियों ने पुलिस को लौटाया

Sat, 27 May 2023 10:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार में एक वृद्ध महिला को बिजली पोल से बांध कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो भोजपुर जिले का है जहां वृद्ध महिला पर डायन का आरोप ग्रामीणों के पिटाई भी की है।
विज्ञापन
पोल से बंधी बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक वृद्ध महिला को बिजली पोल से बांध कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो भोजपुर जिले का है जहां वृद्ध महिला पर डायन का आरोप ग्रामीणों के पिटाई भी की है। मामला सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव का है। पीड़ित महिला पतरिया निवासी स्वर्गीय राम अयोध्या शर्मा की पत्नी कलावती देवी है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने बिजली के खंभे से बांधकर की पिटाई
वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। पीड़िता के पुत्र आलोक कुमार का कहना है कि उसके पड़ोसी के घर में कई महीनों पूर्व उसके बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोपियों ने उस मौत का आरोप मेरी मां कलावती पर लगाते हुए कहा कि यह डायन है और इसी वजह से कलावती देवी को पोल में बांध कर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता के पुत्र आलोक ने बताया कि उह घटना गुरूवार की है।

विज्ञापन

भोजपुर एसपी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
वापस लौटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों ने 112 को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर मामला शांत कर दिया गया और पुलिस वापस लौट गई।

वीडियो हुआ वायरल
महिला को बिजली के खंभे में बांधे जाने के दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया था जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में सहार थानाध्यक्ष से अमर उजाला ने पुलिस के लौटे के सवाल पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने महिला के रस्सी को खोल दिया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को आरोपी के घर की महिलाओं ने ही वापस लौटा दिया था।

भोजपुर एसपी ने कहा बहुत जल्द होगी गिरफ्तारी
 “अमर उजाला” में खबर प्रकाशित होने के बाद अब पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस संबंध में भोजपुर एसपी का कहना है कि उक्त मामले में सहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।जल्दी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें