फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में भीड़ की शिकार बनी महिला; लगाया गन्दा आरोप, वीडियो वायरल होने पर अब आरोपियों को खोज रही पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 07:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Mob Lynching in Bihar : बिहार में एक बार फिर भीड़ ने एक महिला को पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। महिला खुद को बेकसूर बताती रही लेकिन भीड़ उसे पीटती रही। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पेड़ से बंधी बेबस महिला को पीटती हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि बराही गांव निवासी चंदन राय का बेटा आम के बगीचे में खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही उक्त महिला उसे अपने साथ ले जाने लगी। बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को धर दबोचा। यह मामला जंगल के आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने आरोपी महिला को पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया वायरल 
घटना के समय का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पेड़ से बंधी हुई है और वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे उसकी पिटाई कर रहे है। महिला अपने आप को बेकसूर बताते हुए लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी।

बेटी के ससुराल से लौट रही थी 
पूछताछ के दौरान उस महिला ने बताया कि वह अपने बेटी के ससुराल गई थी और अब वह अपने घर लौट रही थी। तभी कुछ लोगों ने गलत अफवाह उड़ा दिया और लोग उसे पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई करने लगे। कुछ लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिहार थाना को दी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से जांच कर रही पुलिस 
घटना कीसूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और उक्त महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई। इस मामले पर परिहार थानाध्यक्ष  का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फ़िलहाल वायरल वीडियो को खंगालते हुए  घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें