बिहार में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटों के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वज्रपात की चपेट में आकर प्रदेश के गया और कैमूर जिले में तीन-तीन, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो, कटिहार और जहानाबाद जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।