फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा का प्रोफेसर दंपती हत्याकांड: 10 साल के हर दिन का गुस्सा जान लेकर उतारा था असमी सेवक ने

Thu, 09 Feb 2023 04:47 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Professor Couple Murder : आरा में प्रोफेसर दंपती की हत्या केवल एक व्यक्ति ने की थी। उसने पहले प्रो. पुष्पा सिंह को किचन के चाकू से गोदकर मार डाला और जब प्रो. महेंद्र सिंह नहाकर निकले तो उनके साथ उठापटक के दौरान 25-30 वार करते-करते उनकी भी जान ले ली। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ निकल रहा शख्स था तपन डे उर्फ दीपक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपन डे कभी पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में अक्सर आने वाले प्रो. महेंद्र सिंह का भक्त हो गया था। भगत की तरह, सेवक की तरह पैर दबाता था। इसी दौरान प्रो. सिंह ने उसे भोजपुर के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का लालच दिया। किसी तरह पैसे जुटाकर दे दिया, लेकिन 10 साल में उसकी नौकरी नहीं लगी। एक बार प्रो. महेंद्र सिंह ने काम पर लगाया भी, लेकिन 15-20 दिनों में हटा दिया गया। 10 साल से इन रुपयों की वापसी के लालच में तपन आता रहा। पहले पटना से और फिर अपने घर असम से। 30 जनवरी को भी यही मुद्दा था। तकादा पर बहस करते-करते प्रो. महेंद्र सिंह नहाने गए। इसी दौरान तपन ने प्रोफेसर दंपती की कल्पना से बाहर का कदम उठा लिया। पहले उनकी पत्नी प्रो. पुष्पा सिंह को किचन के चाकू से गोदकर मार डाला और जब प्रो. महेंद्र सिंह नहाकर निकले तो उनके साथ उठापटक के दौरान 25-30 वार करते-करते उनकी भी जान ले ली। अक्सर आने वाले तपन डे को लोग यहां दीपक के रूप में पहचानते थे, इसलिए सीसीटीवी फुटेज आने के बाद से दीपक की तलाश हो रही थी। यह तलाश पटना के रास्ते असम तक पहुंची। अब तपन डे उर्फ दीपक पुलिस के कब्जे में है और वारदात की पूरी कहानी उसके मुंह से आपके सामने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें