फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna : 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर समेत इन पांच विभूतियों को आज मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन में समारोह

Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न दिया जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। मेडल और प्रशस्ति पत्र इससे सम्मानित विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा जाएगा। बिहार के लिए भी आज ऐतिहासिक पल है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न दिया जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। 23 जनवरी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी। 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती थी। 

कर्पूरी ठाकुर हमारे शासन का मॉडल
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि हमारे जीवन पर कई लोगों के व्यक्तित्व का प्रभाव रहता है। जिन लोगों से हम मिलते हैं, हम जिनके संपर्क में रहते हैं, उनकी बातों का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप उनसे प्रभावित हो जाते हैं। मेरे लिए ऐसे ही रहे हैं, जननायक कर्पूरी ठाकुर। सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी बाबू ने जो प्रयास किए, उससे करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उनका संबंध नाई समाज, यानी समाज के अति पिछड़े वर्ग से था। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पूरा जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। हमारी सरकार निरंतर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है। यह हमारी नीतियों और योजनाओं में भी दिखाई देता है, जिससे देश भर में सकारात्मक बदलाव आया है। कर्पूरी जी के विजन से प्रेरित होकर हमने इसे एक प्रभावी गवर्नेंस मॉडल के रूप में लागू किया। मैं विश्वास और गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की उपलब्धि पर आज जननायक कर्पूरी जी जरूर गौरवान्वित होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें