भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस की जनसभा में हो रहा खड़गे का इंतजार।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सभा स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक अजीत शर्मा के साथ कांग्रेस के दिग्गज निखिल कुमार, सुबोध कांत सहाय, तारिक अनवर, डॉ. शकील अहमद, अनिल शर्मा, मदन मोहन झा, प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि ने पहुंचकर भीषण ठंड में भीड़ का उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को खड़गे बाराहाट में रुकेंगे। बिहार में यह यात्रा ढाई दिन बांका, ढाई दिन भागलपुर और लगभग एक दिन खगड़िया में रहेगी। गुरुवार को बाराहाट में ठहराव के बाद शुक्रवार सुबह ढाकामोड़ होकर सर्वाेदय नगर बांका तक 19 किमी की यात्रा होगी। शनिवार को सर्वोदय नगर बांका से अमरपुर होकर भागलपुर तक 21 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके अगले दो दिन यात्रा पूरी तरह भागलपुर जिले में रहेगी। इन दो दिनों में 39.3 किलोमीटर पदयात्रा की योजना है। इसके बाद सबसे अंतिम दिन, यानी गौरीपुर से बिहार में यात्रा के अंतिम पड़ाव खगड़िया तक की 24 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी।