फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत; थार के उड़े परखच्चे

Sun, 04 Oct 2026 02:37 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भवनाथपुर फोरलेन पर थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। भवनाथपुर फोरलेन के पास महिंद्रा थार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की महिंद्रा थार अकबरनगर की ओर से भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान भवनाथपुर फोरलेन के पास भागलपुर से सुल्तानगंज की ओर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों और दुकानों में मौजूद लोग सहम गए। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अकबरनगर थाने को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अकबरनगर थाने की पुलिस भी बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त थार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें