फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भागलपुर पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव आयोग और पीएम पर साधा निशाना; कहा- मताधिकार की चोरी नहीं करने देंगे

Fri, 22 Aug 2025 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर

सार

Bihar : मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और पीएम मोदी पर जमकर बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष गहन पुनरीक्षण के इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। और भी बहुत कुछ कहा। 
विज्ञापन
यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने 'मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र और चुनाव आयोग पर जमकर बोले। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा आपके वोट चुराने का एक प्रयास है। वे आपके मतदान के अधिकार को छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'वोट चोर' गयाजी आए, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराने की अपनी सरकार की कोशिश पर एक शब्द भी नहीं कहा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि गयाजी दौरे के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर वोट चुराने की उनकी सरकार की कथित कोशिश पर पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। इस संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा आपके वोट चुराने का एक प्रयास है। वे आपके मतदान के अधिकार को छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'वोट चोर' गयाजी आए, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराने की अपनी सरकार की कोशिश पर एक शब्द भी नहीं कहा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष गहन पुनरीक्षण के इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, "वोट चोरी भारत के संविधान पर हमला है। भारतीय जनता पार्टी भाजपा को बिहार के लोगों के मताधिकार की चोरी नहीं करने देगी।" गांधी ने आरोप लगाया कि राजग सरकार द्वारा उठाए जा रहे सभी कदम गरीब विरोधी हैं और इसने युवाओं के लिए रोजगार के सभी विकल्प बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें