फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'BJP ने इंस्टाग्राम का नशा तो दिया पर रोजगार नहीं दिया', PM के रील्स वाले बयान पर राहुल बिफरे

Fri, 07 Nov 2025 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar Election: राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं, हमने डेटा सस्ता कर दिया ताकि बिहार के लोग रील्स बना सकें। लेकिन क्या रील्स बनाने से जेब में पैसा आ जाएगा? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं को इंस्टाग्राम और फेसबुक का नशा तो दिया, पर रोजगार नहीं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के कठैल मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा-जदयू सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के आगमन पर मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और बुके से गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन श्रीनारायण शर्मा सलिल ने किया।

विज्ञापन


भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोट चोरी के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।
हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई। अब बिहार में भी वही खेल चल रहा है। एक व्यक्ति का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में है और वही व्यक्ति बिहार में आकर मतदान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं।

‘रील्स बनाइए, लेकिन जेब खाली रहेगी’
प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं, हमने डेटा सस्ता कर दिया ताकि बिहार के लोग रील्स बना सकें। लेकिन क्या रील्स बनाने से जेब में पैसा आ जाएगा? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं को इंस्टाग्राम और फेसबुक का नशा तो दिया, पर रोजगार नहीं।
विज्ञापन


‘बिहार की जमीन अडानी-अंबानी को सौंप दी गई’
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडानी-अंबानी को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन दी जा रही है।
बिहार के गरीब मजदूर देशभर में दर-दर भटक रहे हैं, जबकि बड़े उद्योगपति मोदी सरकार की नीतियों से मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर रेल, बैंक, अस्पताल और एयरपोर्ट के निजीकरण का भी आरोप लगाया।

पढे़ं: पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करने की साजिश में लगी है।

‘नालंदा विश्वविद्यालय का होगा विस्तारीकरण’
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार ज्ञान और शिक्षा की भूमि रहा है, लेकिन आज उसकी पहचान खो रही है।महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा, ताकि बिहार फिर से शिक्षा का केंद्र बन सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं, पर परीक्षा के समय पेपर लीक हो जाने से उनका भविष्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन


‘पलायन रुकेगा, युवाओं को मिलेगा रोजगार’
राहुल गांधी ने घोषणा की कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार से पलायन पूरी तरह रोका जाएगा। युवाओं को कम ब्याज पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बिहार में ही रोजगार कर सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को वोट देकर विजयी बनाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें