फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Phase 2 Voting Updates: भागलपुर में मतदान जारी, यहां 82 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में हो रहा कैद

Tue, 11 Nov 2025 10:20 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले की सात सीटों पर मतदान जारी है। कुल 82 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 22 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

विज्ञापन
भागलपुर में मतदान के बाद एक चित्र में तीन महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से शुरू हो गया है। भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण जारी

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Live Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी मतदान, जानिए किस जिले में सबसे अधिक और कम हुई वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे मतदान की अपील की गई
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं, पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने भी आम मतदाता की तरह मतदान किया और लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें