बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी और सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मतों की गिनती के लिए 14 टेबल और डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गिनती के लिए 5 टेबल लगाए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा में कुल 21 टेबल पर मतगणना की व्यवस्था होगी।
पढ़ें: शिक्षक के तबादले के विरोध में नवोदय विद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट। वहीं, पोस्टल बैलेट गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी रहेंगे। एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट। भागलपुर के दोनों मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी और महिला आईटीआई, बरारी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 नवंबर 2025 की सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।