फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उधार न देने पर जीविका दीदी और परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Mar 2026 06:34 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर के आमडार गांव में उधार देने से मना करने पर जीविका दीदी कंचन देवी और उनके परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला हुआ। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधार न देने पर जीविका दीदी और परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडार गांव में उधार को लेकर विवाद के बाद जीविका दीदी और उनके परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
घायलों की पहचान और आरोप
घायलों की पहचान कंचन देवी, उनके पति बलराम पासवान और शशि पासवान के रूप में हुई है। घायल कंचन देवी ने बताया कि वे गांव में जीविका समूह के माध्यम से नाश्ते की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे उनका बेटा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के राजू पासवान उधार में नाश्ता लेने पहुंचे। आरोप है कि उधार देने से मना करने पर राजू पासवान ने दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया।

पढ़ें- Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?
विज्ञापन

 
विरोध के बाद बढ़ा विवाद
कंचन देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके विरोध करने पर राजू पासवान, मनीष पासवान समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। इस मारपीट में कंचन देवी सहित तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी लोग सबौर थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सबौर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच
मामले को लेकर सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें