फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इकलौते भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बहन, जहर खाकर दी जान; परिजनों में मातम

Tue, 13 Jan 2026 07:12 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Banka News: बांका के हेटनीम गांव में इकलौते भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाने पर बहन सावित्री कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ी है।
विज्ञापन
मृतका सावित्री कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेटनीम गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इकलौते भाई की मौत के गहरे सदमे में उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी त्रासदी से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान हेटनीम गांव निवासी रामलखन पंजीयरा की 28 वर्षीय पत्नी सावित्री कुमारी के रूप में हुई है। सावित्री अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पहले भाई और अब बहन की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
 
मां ने बताई भाई की मौत की पूरी कहानी
मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि उनके चार बेटियां और एक इकलौता बेटा सुमित मांझी था। सुमित मजदूरी के लिए तमिलनाडु में काम करता था। करीब दस दिन पहले काम से लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उसे तमिलनाडु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
श्राद्ध कर्म के दौरान टूटा बहन का धैर्य
सुमित की मौत के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार कर गोड्डा में श्राद्ध कर्म कर रहे थे। इसी दौरान भाई की असमय मौत का सदमा सावित्री कुमारी सहन नहीं कर सकी। रविवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

पढ़ें- 'बिहार की लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में...': अपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर भाजपा मंत्री के पति को कोर्ट ने थमाया नोटिस, फरवरी में सुनवाई
 
इलाज के दौरान हुई मौत
परिजनों ने आनन-फानन में सावित्री को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
 
पुलिस ने संभाला मामला
सावित्री की मौत के बाद बरारी थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भाई और बहन की लगातार हुई मौत से पूरे हेटनीम गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें