चुनाव आयोग ने सत्यापन करा उम्र की पुष्टि की
भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में श्रीमतपुर हुजूरनगर गांव है। इस गांव में फेकू टोला है। यहां के चलित्तर मंडल की पत्नी आशा देवी के आधार कार्ड में भी इनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1905 है। मध्य विद्यालय फेकू टोला उत्तर भाग मतदान केंद्र से संबद्ध BLO फरजाना खातून ने स्थल निरीक्षण के बाद आधार की छाया प्रति और उम्रदराज महिला की तस्वीर के साथ पीरपैंती के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को यह सत्यापन प्रतिवेदन भी सौंपा है। इस सत्यापन प्रतिवेदन के बाद चुनाव आयोग ने इस आशय की जानकारी भी अब सार्वजनिक कर दी है।
आधार कार्ड में भी जन्मतिथि यही दर्ज है।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जिस मिंता देवी को फर्जी बताया जा रहा, वह जिंदा हैं।
- फोटो : PTI
124 साल वाली मिंता देवी हैं 35 की, अमर उजाला की पड़ताल पर आयोग की मुहर
फिलहाल दिल्ली में बिहार के सीवान की महिला वोटर मिंता देवी को लेकर हंगामा मचा है। 124 साल की महिला वोटर को विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में पाकर कांग्रेस ने हंगामा मचा दिया था। मिंता देवी की उम्र 124 दर्ज होने के कारण उन्हें फर्जी वोटर बताते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी दिल्ली में सवाल करती नजर आईं। कांग्रेस सांसदों ने मिंता देवी को फर्जी वोटर बताया। कहा कि चुनाव आयोग इसी तरह वोटरों की चोरी कर रहा है। मनमानी कर रहा है। लेकिन,
'अमर उजाला' की टीम ने देखा कि मिंता देवी तो वास्तव में हैं। मायके के वोटर कार्ड में उनकी जन्मतिथि 1990 ही दर्ज थी। पिछले साल ससुराल के वोटर लिस्ट में जुड़ने के लिए आवेदन किया तो 1990 की जगह 1900 दर्ज हो गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण में यह नहीं सुधारा गया। कुछ ही देर बाद चुनाव आयोग ने 'अमर उजाला' की खबर पर मुहर लगाते हुए बताया 10 अगस्त को प्रपत्र 8 के जरिए निर्वाचन सूची में सुधार के लिए आवेदन आ चुका है, जिसका रेफरेंस नंबर S04109G08C1008251200004 है। सीवान के उप निर्वाचन पदाधिकारी की जांच में बताया गया कि धनंजय कुमार सिंह की पत्नी मिंता देवी ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें जन्मतिथि 1900 दर्ज हो गया था। 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचन सूची में इनकी यही जन्म तिथि रह गई।