फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : थाना लौट रहे थे दारोगा बाबू, रास्ते में 6 बदमाशों ने रोका; कनपटी पर पिस्टल सटा किया ऐसा...

Fri, 17 Mar 2023 08:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur; लुटेरे आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे लेकिन अब वह पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे। भागलपुर के नवगछिया से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने नवगछिया थाने में तैनात दारोगा उमाशंकर से हथियार के बल पर लूटपाट की।
विज्ञापन
पीड़ित दारोगा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुटेरे आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे लेकिन अब वह पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे। भागलपुर के नवगछिया से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने नवगछिया थाने में तैनात दारोगा उमाशंकर से हथियार के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने दारोगा से उनकी बाइक, पर्स, बैग, मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। दारोगा की मानें तो पर्स में कैश और बैग में आवश्यक दस्तावेज थे।

विज्ञापन


इधर लूटपाट के बाद दरोगा ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार भी पहुंचे। लूटपाट के सवाल पर उन्होंने बताया कि दारोगा उमाशंकर सिंह बाइक से नवगछिया लौट रहे थे इसी दौरान उनके साथ बाइक सवार 6 बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

6 बदमाशों ने की दारोगा से लूटपाट
इधर पीढ़ी दारोगा उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में बीरपुर थाना गए थे। गुरुवार शाम वह वापस नवगछिया लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बाइक सवार 6 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया जब तक वह कुछ पूछते बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली और बाइक पर्स मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें