फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beur Jail Controversy : बाहुबली अनंत सिंह समेत 31 कैदियों पर केस, जेल पर कब्जा करने का प्लान था

Tue, 18 Jul 2023 03:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Beur Jail Controversy : पटना के अतिसंवेदनशील जेल कहे जाने वाले बेउर जेल में 2 दिन पूर्व हुए घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में जेल प्रशासन की तरफ से बेउर थाने में काण्ड संख्या 475/ 23 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनंत सिंह और उनके समर्थक समेत 31 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल पर कब्जा करने की थी योजना

विज्ञापन

जेल प्रशासन का कहना है कि 16 जुलाई रविवार को बेऊर जेल के अंदर सुबह लगभग 7:30 बजे अनंत सिंह के समर्थकों और कारा के कक्षपालों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी। जेल प्रशासन के अनुसार अनंत सिंह और उनके समर्थकों के द्वारा जेल पर कब्जा करने की योजना थी। कारा प्रशासन पर दबाव बनाकर कारा से बंदियों को पलायन की भी मंशा थी। अब घटना के बाद पटना के बेउर जेल में जेल के पदाधिकारी के द्वारा अनंत सिंह सहित 31 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

कक्षपालों को पीटा 
जेल प्रशासन का कहना है कि अनंत सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा डिवीजन खंड में काम कर रहे कक्षपाल अनिल कुमार बैठा को पीटा। सहायक अधीक्षक भूपेश कुमार जब वहां बीच-बचाव करने पहुंचे तो इनलोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान इन लोगों ने सिंगल सेल में जबरन जाकर वहां के कक्षपाल संजीव कुमार शाह और गौतम कुमार के साथ भी मारपीट की। सेल की चाबी छीन ली गई और कैदियों को सेल के बाहर निकाल लिया गया। हो हंगामा की सूचना मिलने पर जब बीच बचाव करने जेल के उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे तो उनके साथ भी इनलोगों ने गाली गलौज, रोड़ेबाजी और मारपीट की।
विज्ञापन


जेल के इन कर्मियों की हुई थी पिटाई 
इस घटना में जेल के पदाधिकारियों में नीरज कुमार रजक, कौशल किशोर प्रसाद, भूपेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, कक्षपाल संजीव कुमार साह, अनिल कुमार बैठा, भरत कुमार, गौतम कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, रौशन कुमार घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इन कैदियों पर की गई कार्रवाई 
इस हादसे के बाद जेल के सुपरिटेंडेंट के लिखित आवेदन के बाद बेउर थाने में अनंत सिंह सहित 31 बंदियों को नामजद किया गया है। इनमें अनंत सिंह, गेड़ा, गंगा गौतम, गौतम कुमार उर्फ चीकू दया, गौतम कुमार पिता- छेदी राय, गौतम कुमार पिता- अवधेश सिंह, मोहम्मद आफताब आलम, फिरोज, आफताब, पिंटू यादव, साजन कुमार, सनी कुमार, रॉकी कुमार, करण कुमार, करण सिन्हा, राजू कुमार, रितेश कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार, गिरधारी यादव, नीतीश यादव, पंकज यादव, नवल राय, अतुल राज,सौरभ कुमार गुप्ता, बलदेव सिंह, साहिल राज,बबलू कुमार, शिवम कुमार शर्मा, कन्हैया सिंह एंव दिवाकर यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें