फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में एक शख्स की हत्या कर शव फेंका; नए साल के मौके पर घूमने निकला था, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jan 2024 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: बेगूसराय में पहली जनवरी को घूमने निकले व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव लेने पोस्टमार्टम घर पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निराला नगर वार्ड नंबर 21 निवासी रामलाला शाह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामलाला शाह गुंजा बेचकर पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। वह नए साल के अवसर पर घर से देर शाम घूमने के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। घरवालों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। जब सोशल मीडिया पर इनका फोटो जारी हुआ, तब जाकर इसकी पहचान हो सकी। परिजनों ने बताया कि रामलाला शाह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन उनकी किसने और क्यों हत्या की है, कुछ समझ में नहीं आ पा रहा है।

वहीं, नगर थाना पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा कि हत्या है या कुछ और। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें