पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
अरुण जेटली को भी बीच-बीच में करते हैं याद
केंद्र की भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के खिलाफ होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली से दूर नहीं हुए। जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय भी वित्त मंत्री थे। उनके निधन के बाद नीतीश ने पटना में उनकी प्रतिमा भी लगवाई। नीतीश कभी-कभी पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम लेते हैं, लेकिन ऐसा मौका साल में कभी-कभी आता है। वह दिवंगत अरुण जेटली का नाम उनसे ज्यादा लेते हैं और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा हर बात पर करते हैं।