फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे लाइन के पास बरामद हुआ बैंक ऑफ इंडिया का लापता कैशियर; छोटे भाई के मोबाइल से मिला सुराग

Sun, 17 Dec 2023 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Crime News: मोतिहारी में कई दिन से लापता बीओआई कैशियर कुंदन कुमार को पुलिस छपवा रेलवे लाइन के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस को कुंदन के छोटे भाई के मोबाइल से उसकी लोकेशन का सुराग मिला था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास से मिला कैशियर कुंदन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर का हुए कथित अपहरण कांड का खुलासा कर लिया है। कैशियर कुंदन कुमार के मोबाइल नंबर से ट्रेस कर पुलिस ने छपवा के पास रेलवे लाइन से उसे बरामद कर लिया है। उसके बाद पुलिस कैशियर को वहां से लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरा कोठी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर कुंदन कुमार 14 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बैंक से काम निपटा कर घर के लिए निकले। लेकिन जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब कहीं पता नहीं चला तो 15 दिसंबर को बैंक मैनेजर सुबोध कुमार ने पिपरा कोठी थाना में आवेदन देकर अपने कर्मी के गायब हो जाने की शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने कैशियर कुंदन की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तलाशी के दौरान अपहृत कुंदन की बाइक और बैंक की चाभी पिपरा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा सड़क किनारे से बरामद की गई। उसके बाद पुलिस को जब कुंदन के मोबाइल का टॉवर लोकेशन मिला तो सुगौली सेमरा के बीच छपवा के पास उसे बरामद किया गया। अपहृत कैशियर कुंदन कुमार के मोबाइल से उसके छोटे भाई चंदन के मोबाइल पर मैसेज आया कि कुंदन सुरक्षित है। कल आपको बताएंगे कि आगे क्या करना है। उसके बाद फिर से मोबाइल बंद हो गया। रविवार की सुबह जैसे ही उसका मोबाइल ऑन हुआ, लोकेशन के आधार पर उसको बरामद कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें