फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर का आत्मसमर्पण

Mon, 29 Oct 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
विज्ञापन
Social welfare minister Manju Verma
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार सुबह उस समय नया मोड़ आया जब समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं मंजू वर्मा के पति चंद्रेशखर वर्मा ने आत्मसमर्पण किया। चंद्रशेखर वर्मा ने बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नाम आने के बाद मंजू वर्मा के निवास पर छापे मारे गए थे, इस छापे में  जांच टीम ने 50 अवैध कारतूस बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन


इस मामले में मंजू वर्मा और उनके पति को नामजद किया गया था। अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस और सीबीआई लगातार चंद्रशेखर वर्मा को तलाश रही थी और इस मामले में कई जगह छापेमारी की थी। 

ऐसा बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर वर्मा मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के करीबी हैं। इस पूरे मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने करीबी से निगाह बनाए हुए है और बीते 25 अक्तूबर को अदालत  ने चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई और बिहार सरकार को जबरदस्त फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि क्यों न ब्रजेश ठाकुर को बिहार के बाहर शिफ्ट कर दिया जाए।  अदालत ने यह भी कहा था कि अगर सीबीआई को जांच करने में दिक्कत हो रही है तो आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बिहार से बाहर क्यों नहीं शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


 बता दें कि 10 अक्तूबर को सीबीआई ने रातों-रात आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें