फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavir Mandir Patna : भक्तों को महावीर मंदिर में मिलने लगा एक पर एक फ्री ऑफर तो जबरन भी नहीं निकले बाहर

Tue, 16 May 2023 02:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सार- Baba Bageshwar : मंदिर में एक पर एक फ्री ऑफर मिल जाए तो! कुछ ऐसा ही हुआ, जब मंगलवार को महावीर मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे भक्तों के बीच हनुमानजी के भक्त बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच गए।
 
विज्ञापन
बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे हनुमान मन्दिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। हनुमानजी के भक्तों की यहां भीड़ लगी रहती है। दो विग्रह रूपों में विराजमान हनुमानजी के दर्शन के लिए शनिवार और मंगलवार को लाइन में लगना भी मुश्किल होता है। ऐसे में एक पर एक फ्री ऑफर मिल गया तो! कुछ ऐसा ही हुआ, जब मंगलवार को पूजा करने के लिए पहुंचे भक्तों के बीच हनुमानजी के भक्त बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच गए। वीआईपी भक्त के लिए आम भक्तों को निकालने की पूरी कोशिश हुई, मगर बेकार गई। भक्त ऑफर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

 

हनुमान मंदिर में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना की। फिर मंदिर के महंत ने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर उन्हें सम्मानित किया। पटना के महावीर मंदिर पहुंचते ही बाबा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पुजारी एवं सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को काफी मशक्कत करके मंदिर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पूजा और दर्शन करने आए लोगों ने मंदिर से बाहर निकलने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक मंदिर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। 

 
विज्ञापन

बाबा का इंतजार करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर धाम वाले बाबा के हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा वाचन से पूरा पटना भक्तिमय हो गया है। आलम यह है कि पंडाल और पंडाल से बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लोगों का कहना है कि बागेश्वर धाम वाले हनुमान जी की कृपा से लोगों का दुख-दर्द धीरेंद्र शास्त्री दूर कर देते हैं। बिहार के विभिन्न हिस्सों के अलावा बनारस, लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, नेपाल समेत कई दूरदराज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें