पटना में नौबतपुर स्थित तिरेत पाली मठ में आज हनुमंत कथा चौथा दिन है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। अब तक 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ लग चुकी है। श्रद्धालु मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, असम, नेपाल, झारखंड समेत कई इलाकों से लोग आए हैं। इधर, इधर, होटल के बाहर भी बाबा के समर्थकों की भीड़ लगी है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं, लेकिन मंगलवार को बागेश्वर वाले बाबा होटल से निकल सीधे पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंच गए। यह देश का इकलौता मंदिर है, जहां महावीर हनुमानजी दो विग्रह रूपों में विराजमान हैं। इसके बाद नौबतपुर स्थित तिरेत मठ पहुंचे। बाबा ने पहले यहां पूजा की। इसके मंच पर हनुमान कथा के लिए पहुंचे। बाबा को देखते ही उनके श्रद्धालु जय श्री राम और बाबा बागेश्वर धाम सरकार के जयकारे लगाने लगे। बाबा कथावाचन किया। भोजपुर में भजन भी गाने लगे तो श्रद्धालु झूम उठे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथावाचन सुनने के लिए पूर्व डीजीपी और कथावाचन गुप्तेश्वर पांडेय भी पंडाल में मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कथावाचन नहीं किया। इसके बाद वह आरती में भी शामिल हुए।