फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, दो लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sun, 06 Jul 2025 11:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित झपहा एनएच-77 पर बंधन बैंक में लूट की साजिश पुलिस ने विफल कर दी। आठ लुटेरे स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक से पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से दो लुटेरे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।
 
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट की साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-77 झपहा में एक बंधन बैंक को दिनदहाड़े लूटने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। घटना रविवार को उस समय हुई जब आठ की संख्या में लुटेरे एक स्विफ्ट डिजायर कार और कुछ बाइकों पर सवार होकर बैंक पहुंचे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की सतर्कता से लुटेरों की योजना पर पानी फिर गया जी।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लुटेरों को मौके से खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो वाहन भी जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में लाखों गंवाने पर युवक ने किया सुसाइड, विश्व प्रसिद्ध सूर्यकुंड में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार लुटेरे अहियापुर और रामपुर हरि थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा और अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि पुलिस की सजगता से एक बड़ी वारदात टल गई है। फरार लुटेरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें