फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motihari: मेयर पति व राजद नेता के घर कुर्की की कार्रवाई, दरवाजा-खिड़की पुलिस उखाड़ कर ले गई; जानें पूरा मामला

Sat, 17 Aug 2024 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari: मोतिहारी नगर निगम के मेयर पति व राजद नेता देवा गुप्ता के घर की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आज कुर्की की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार देवा गुप्ता के हिस्से वाले घर की कुर्की की गई है। इनके एक घर का चौकठ व जंगला पुलिस निकालकर साथ ले गई।

विज्ञापन
मेयर पति के घर कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर पति व राजद नेता देवा गुप्ता के घर आज कुर्की की कार्रवाई हुई है। कुर्की करने के दौरान भारी संख्या मे मोतिहारी पुलिस को तैनात किया गया था। यहां आकर उनके हिस्से के घर की पुलिस ने पहचान की और इसका चौकठ जंगला इत्यादि सामान को निकाला गया। बता दें कि देवा गुप्ता मोतिहारी के मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं और राजद नेता हैं। देवा गुप्ता को तेजस्वी यादव का काफी करीबी माना जाता है। इनके विरुद्ध चकिया में एक संवेदक की हत्या का मामला लंबित है। इस मामले मे आज की कार्रवाई हुई है।

चकिया में संवेदक राजीव रंजन यादव की 22 अगस्त की सुबह हत्या हुई थी। इसमें चकिया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार राजीव रंजन यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में देवा गुप्ता, राहुल सिंह मुखिया, कुणाल सिंह, पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह को नामजद बनाया गया था, जबकि दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केसरिया में ठेकेदारी के लिए राजीव ने टेंडर डाला था, जिससे राहुल सिंह उर्फ मुखिया व देवा गुप्ता इससे नाराज थे और टेंडर नहीं डालने के लिए दबाव बनाए हुए थे। 

देव गुप्ता पर मोतिहारी जिले के कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मोतीहारी पुलिस देवा गुप्ता को संगठित आपराधिक गिरोह का संचालक मानती है। यह कार्रवाई चकिया थाना कांड संख्या 301/23 में की गई है। देवा गुप्ता के ऊपर मोतिहारी नगर थाना, केसरिया थाना, कोटवा थाना, पिपरा थाना, छतौनी थाना में चार और रक्सौल थाना में दो कांड दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें