सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में अभी तक राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ही आरोपों के घेरे में थे लेकिन अब इसके छींटें बिहार सरकार में मंत्री लालू यादव के दोनों बेटों तक भी पहुंच गए हैं।
कुछ दिन पूर्व ही बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के साथ हत्याकांड में आरोपी बनाए गए शार्प शूटर मोहम्मद कैफ की तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई थी, इस मुद्दे पर सरकार और पार्टी जैसे तैसे अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश कर ही रही थी कि अब एक और आरोपी के साथ तेज प्रताप और तेजस्वी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पत्रकार हत्याकांड के एक अन्य आरोपी जावेद भाठ के साथ तेज प्रताप और तेजस्वी की तस्वीरें सोमवार को बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुईं।