फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ पत्र लिख रही हैं, हो कुछ नहीं रहा'

Tue, 29 Jan 2013 08:20 PM IST
पटना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि लोकपाल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें फिर पत्र लिखा है, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। अन्ना ने कहा कि दो साल से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है।
विज्ञापन


अन्ना ने बताया कि वह लोकपाल के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए देश के सभी राज्यों में रैलियां करेंगे। अन्ना ने कहा कि वे इसकी शुरुआत पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बुधवार को करेंगे। इस रैली के लिए किरन बेदी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी पटना में हैं।

अन्ना ने कहा कि उनका लक्ष्य देश में छह करोड़ लोगों को एक साथ सड़क पर लाकर केंद्र के झूठे वादों के खिलाफ आंदोलन करना है। सवा अरब की आबादी में से इतने लोग सड़क पर आ गए तो सरकार को पता चल जाएगा कि धोखा देने का अंजाम क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें