आन्दोलन करती आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर सूबे के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाएं राजभवन मार्ग पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इनलोगों ने पिछले सप्ताह अपने अपने प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी एकदिवसीय भूख हड़ताल भी किया था। फिलहाल ये लोग अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सेविका-सहायिका एकता जिन्दाबाद, हमारी मांगें पूरी करो आदि नारे लगा रही हैं।