फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी रस्म, 25 नवंबर को गांव में इसी मंडप में होगी शादी

Mon, 23 Nov 2026 12:34 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Anant Singh Daughter Wedding: पटना के बाढ़ स्थित नदावां गांव में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आज हल्दी की रस्म के साथ मरवा छाड़ा जाएगा। 25 नवंबर को इसी मंडप में शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से होगी। घर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह - फोटो : अमर उजाला
बिहार के विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में इन दिनों शादी का उत्सव का माहौल है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज परिवार में हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार को लेकर मरवा छाड़ने की परंपरा भी पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि जिस मरवा यानी मंडप को आज तैयार किया जाएगा, उसी में 25 नवंबर को शिवांगी की शादी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथ अनंत सिंह - फोटो : instagram
विवाह से पहले हल्दी की रस्म को शुभता, शुद्धता और मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर कलश स्थापना और पूजन के बाद दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। नदावां में भी इसी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
अनंत सिंह - फोटो : instagram
आज छाड़ा जाएगा मरवा, इसी मंडप में होगी शादी
शादी की तैयारियों के बीच आज मरवा छाड़ने की रस्म भी होगी। परिवार में बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार को लेकर यह परंपरा निभाई जाएगी। मरवा यानी विवाह का मंडप तैयार होने के बाद इसी स्थान पर 25 नवंबर को शिवांगी और ऋषिकेश विवाह के बंधन में बंधेंगे। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में घर को करीब 20 दिन पहले से ही सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से घर को आकर्षक रूप दिया गया है।

4 of 6
अनंत सिंह के बेटे और दामाद - फोटो : अमर उजाला
शिवांगी सिंह की शादी किससे हो रही है?
शिवांगी की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार से हो रही है। ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता रणविजय सिंह कमांडेंट हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी - फोटो : अमर उजाला
हल्दी की रस्म में जुटेंगी परिवार की महिलाएं
शिवांगी सिंह की हल्दी की रस्म पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी। इस दौरान परिवार की महिलाएं पारंपरिक गीत गाएंगी और दुल्हन को हल्दी-उबटन लगाएंगी। रस्म में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह, रिश्तेदार और गांव की महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिलकोत्सव की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हल्दी और कलश की रस्म को लेकर परिवार के साथ-साथ गांव में भी उत्साह का माहौल है। इससे पहले 20 नवंबर को दानापुर स्थित दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव समारोह आयोजित किया गया था। अब 25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें