जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या
- फोटो : ANI
गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के एक सहयोगी की गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में अज्ञात बदमाशों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने अमरेंद्र पांडेय के सहयोगी के अलावा दो अन्य गोली पर भी गोली चलाई। अन्य दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि 'एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच चल रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।'