फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाइक बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई एम्बुलेंस; गाड़ी में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल,वाराणसी रेफर

Tue, 24 Oct 2023 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur Ambulance Accident: कैमूर से वाराणसी जा रही एक एम्बुलेंस गाड़ी बाइक को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस के पास खड़ा एनएचएआई विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हडिया एनएच 2 के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एम्बुलेंस में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस कैमूर से वाराणसी जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार के दिन एम्बुलेंस चालक बिहार में मरीज को घर छोड़ने के बाद वाराणसी जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। सूचना पाकर एनएचएआई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने जानकारी देते हुए बताया कि यह एम्बुलेंस बिहार में मरीज को छोड़कर वापस वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के रामनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

वहीं, दुर्गावती पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें