फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सिर्फ 2 बूचड़खाने वैध, बीफ तस्करों पर सरकार जल्द करेगी बड़ी कार्रवाई

Sun, 06 Aug 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई हो सकती है। बिहार में बीजेपी के सरकार में शामिल होने के बाद पशु एवं मत्स्य संसाधन पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को घोषणा की है कि बिहार में मौजूद अवैध बूचड़खानों को जल्द बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


पारस ने मीडिया से बातचीत में कहा 'मैंने विभाग सचिव को राज्य में मौजूद वैध और अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद हम राज्य में मौजूद अवैध बूचड़खानों पर एक्शन लेंगे।'

वहीं अब राज्य में सिर्फ 2 ही बूचड़खाने रह जाएंगे जो पूरी तरह से वैध हैं। यह बूचड़खाने पटना से 300 किलोमीटर दूर अररिया जिले के फारबिसगंज में हैं।

गौरतलब है कि बिहार के भोजपुर जिले में 3 अगस्त को बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें