फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बारिश और बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, 900 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 06 Oct 2019 03:12 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सड़क पर जलजमाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ और बारिश के बाद डेंगू का कहर टूटा है। जलजमाव और गंदगी के बीच मच्छर पनपने से बड़ी संख्या में लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश भर में मरीजों की संख्या 900 के पार पहुंच चुकी है। केवल पटना में डेंगू के 640 मरीज पाए गए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को डेंगू के 120 मामले पॉजिटिव पाए गए, जबकि चिकनगुनिया के भी 70 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि विभाग के विशेषज्ञों की टीम क्षेत्रों का दौरा कर रही है। 
 




टीम के अनुसार, गंदगी और जलजमाव के बीच मच्छर बहुत तेजी से फैल रहे हैं। मच्छरों को मारने के लिए 24 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में 'टेंफोस' का छिड़काव कर रही है। प्रधान सचिव ने भी  पटना में डेंगू के 640 मामले समेत राज्य भर में अबतक 900 मामले सामने आने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें