फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जेल से बाहर आने के बाद बिहार की सियासत में एक्टिव हुए लालू यादव, राष्ट्रीयध्यक्ष की दौड़ में आगे

Thu, 15 Sep 2022 12:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

10 अक्टूबर को दिल्ली में आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना है। क्यास लगाए जा रहे है कि लालू यादव को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से जमानत मिलने के बाद  राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद लालू जमानत मिलने के बाद बुधवार को पहली बार पटना के वीरचंद पटेल स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। पिता के आने की सूचना पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी के गेट पर रिसीव किया।
विज्ञापन


लंबे अरसे बाद पार्टी ऑफिस पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आरजेडी के  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पार्टी ऑफिस में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने  नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उनके पार्टी  दफ्तर पहुंचने की खबर  मिलने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुट गई। 

दिल्ली में चुना जाना है आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि,  10 अक्टूबर को दिल्ली में आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना जाना है क्यास लगाए जा रहे है कि लालू यादव को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें