राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से जमानत मिलने के बाद राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद लालू जमानत मिलने के बाद बुधवार को पहली बार पटना के वीरचंद पटेल स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। पिता के आने की सूचना पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी के गेट पर रिसीव किया।
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद पार्टी ऑफिस पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पार्टी ऑफिस में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उनके पार्टी दफ्तर पहुंचने की खबर मिलने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुट गई।
दिल्ली में चुना जाना है आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि, 10 अक्टूबर को दिल्ली में आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना जाना है क्यास लगाए जा रहे है कि लालू यादव को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।