फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की हत्या

Tue, 14 Jan 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के निकट से आज पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी एक युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार साह के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह गोढ़िआरी चौक के निकट सड़क किनारे से 34 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया।

मकान मालकिन ने छात्रा को बंद किया, लुट गई इज्जत

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गोढ़िआरी गांव निवासी विक्रम कुमार के रूप में की गयी है। विक्रम आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी है।

उन्होंने यह भी  बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व बलात्कार के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रम के घर की कुर्की जब्ती भी की जा चुकी थी।

सत्संग दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप

हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें