फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Train : बालासोर हादसे में बिहार के 40 यात्रियों को बस से लाया जा रहा, पहले बैच में चार जिलों के लोग

Sat, 03 Jun 2023 09:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

ओडिया के बालासोर में रेल हादसे के शिकार हुए यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए बिहार से एक टीम भेजी जा रही है। यह टीम CM नीतीश कुमार के निर्देश पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
ओडिसा ट्रेन हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिया के बालासोर में रेल हादसे के शिकार हुए यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए बिहार से एक टीम भेजी जा रही है। यह टीम CM नीतीश कुमार के निर्देश पर भेजी जा रही है।बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुयी भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने हेतु बिहार के अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

विज्ञापन


40 यात्रियों को बस से बिहार वापस लाया जा रहा
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से संबंधित आवश्यक सूचना एकत्रित करने के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0612-2294204 / 205 तथा 7070290170 जारी किया गया है। इस भीषण रेल दुर्घटना में सुरक्षित बचे बिहार के राज्य के यात्रियों को वापस लाने की कार्रवाई बिहार सरकार द्वारा शुरू कर दी गयी है। इस क्रम में प्रथम बैच में राज्य के 40 यात्रियों को बस द्वारा बिहार वापस लाया जा रहा है, जिसमें अररिया के 24, किशनगंज और सीतामढ़ी के 2-2, दरभंगा के 9 और समस्तीपुर के 3 यात्री शामिल हैं।

बिहार सरकार ने किया ने किया चार सदस्यीय टीम का गठन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की एक चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं श्रम संसाधन विभाग के निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल SP डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं SDRF के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल द्वारा इसके देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें