फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अप्रैल से फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार; विभिन्न जिलों में हत्या लूट समेत अन्य घटनाओं को दे चुका है

Wed, 02 Aug 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police: नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शुभम ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इनमें मब्बी ओपी क्षेत्र में हुई लूटपाट, मुजफ्फरपुर जिले में दो लूटपाट और सीतामढ़ी जिले में हुई लूट में शुभम ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन
सदर थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के फरार चल रहे चर्चित अपराधी शुभम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुभम दरभंगा में ही नहीं अन्य जिलों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दरभंगा में भी उसने नौ अप्रैल को एक पिकअप गाड़ी को दिल्ली मोड़ से कुछ दूर आगे ओवरटेक कर रोका और चालक केसरी नंदन बहुगुणा को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद वह पिकअप लेकर फरार हो गया था। इस मामले में चालक के साले के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने नौ अप्रैल को एक पिकअप गाड़ी को दिल्ली मोड़ से दो सौ मीटर आगे ओवरटेक कर रोका था। फिर चालक केसरी नंदन बहुगुणा को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में चालक के साले के बयान के आधार पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि इस मामले में एक अपराधी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। उसकी पहचान मधुबनी जिले के विस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव निवासी अविनाश कुमार गर्ग उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। जबकि गिरफ्तार अपराधी सीतामढ़ी जिले के बथोर गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर का बेटा शुभम कुमार ठाकुर है।
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुभम ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इनमें मब्बी ओपी क्षेत्र में हुई लूटपाट में एक लाख 40 हजार की लूट, मुजफ्फरपुर जिले में दो लूटपाट में एक लाख 63 हजार और 11लाख की लूट तथा सीतामढ़ी जिले में हुई साढ़े चार लाख की लूट में शुभम ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सिटी एसपी ने कहा कि शुभम ने जहां-जहां लूट की घटनाओं को अंजाम दिया हैं, उन सभी थानों को इसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें